महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश कर रहे हैं कोरोना की आग में घी का काम, इसमें ये राज्य भी शामिल, देखें राज्यवार आंकड़े

महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश कर रहे हैं कोरोना की आग में घी का काम, इसमें ये राज्य भी शामिल, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 31,798,308 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 973,653 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 970116 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 4756164 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 92290 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 5818570 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 86,052 नए मामले दर्ज किए गए और साथ ही 1,141 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना रिकवरी रेट 81.74 प्रतिशत पर है। वहीं, एक्टिव मरीज़ 16.67 फीसदी और डेथ रेट 1.58 प्रतिशत है।पॉजिटिविटी रेट 5.76 फीसदी है।

ICMR के मुताबिक, 24 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 89 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 15 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई।

अगर राज्यों की बात करें तो कुछ राज्य ऐसे हैं जो कोरोना की आग में घी का काम कर रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है महाराष्ट्र। इस समय देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 12 लाख मामले और 33 हजार मौतें दर्ज हो चुकी हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

69353

579474

5558

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

189

3503

52

अरुणाचल प्रदेश

2331

6071

14

असम

29830

135144

608

बिहार

13015

160178

878

चंडीगढ़ 

2482

8342

144

छत्तीसगढ़

36038

58833

752

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

190

2785

2

दिल्ली

31125

224375

5123

गोवा

5822

24347

383

गुजरात 

16327

109079

3381

हरियाणा

18889

98410

1255

हिमाचल प्रदेश 

3984

9252

150

जम्मू एंड कश्मीर 

19451

48079

1084

झारखंड

12841

62945

652

कर्नाटक

95568

444658

8331

केरल

45933

107850

613

लद्दाख

1022

2893

54

मध्य प्रदेश 

22744

90495

2122

महाराष्ट्र 

275404

973214

34345

मणिपुर

2106

7369

62

मेघालय

1977

3058

43

मिजोरम

681

1105

0

नागालैंड

1088

4626

16

ओडिशा

35092

161044

752

पुडुचेरी

5097

19311

487

पंजाब

20679

81475

3066

राजस्थान

18993

102330

1397

सिक्किम

607

2054

31

तमिलनाडु

46405

508210

9076

तेलांगना

30387

150160

1080

त्रिपुरा

6378

17487

265

उत्तराखंड

11507

32355

542

उत्तर प्रदेश 

61300

307611

5366

वेस्ट बंगाल

25221

208042

4606

भारत में कुल मामले

970116

4756164

92290


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।